Guru Gorakhnath Chalisa – गुरु गोरख नाथ चालीसा

दोहा

गणपति गिरजा पुत्र को सुमिरु बारम्बार |
हाथ जोड़ बिनती करू शारद नाम आधार ||

चोपाई

जय जय जय गोरख अविनाशी |
कृपा करो गुरुदेव प्रकाशी ||

जय जय जय गोरख गुण ज्ञानी |
इच्छा रूप योगी वरदानी ||

अलख निरंजन तुम्हरो नामा |
सदा करो भक्त्तन हित कामा ||

नाम तुम्हारो जो कोई गावे |
जन्म जन्म के दुःख मिट जावे ||

जो कोई गोरख नाम सुनावे |
भूत पिसाच निकट नहीं आवे||

ज्ञान तुम्हारा योग से पावे |
रूप तुम्हारा लख्या न जावे ||

निराकार तुम हो निर्वाणी |
महिमा तुम्हारी वेद न जानी ||

घट – घट के तुम अंतर्यामी |
सिद्ध चोरासी करे परनामी ||

भस्म अंग गल नांद विराजे |
जटा शीश अति सुन्दर साजे ||

तुम बिन देव और नहीं दूजा |
देव मुनिजन करते पूजा ||

चिदानंद संतन हितकारी |
मंगल करण अमंगल हारी ||

पूरण ब्रह्मा सकल घट वासी |
गोरख नाथ सकल प्रकाशी ||

गोरख गोरख जो कोई धियावे
| ब्रह्म रूप के दर्शन पावे ||

शंकर रूप धर डमरू बाजे |
कानन कुंडल सुन्दर साजे ||

नित्यानंद है नाम तुम्हारा |
असुर मार भक्तन रखवारा ||

अति विशाल है रूप तुम्हारा |
सुर नर मुनि जन पावे न पारा ||

दीनबंधु दीनन हितकारी |
हरो पाप हम शरण तुम्हारी ||

योग युक्ति में हो प्रकाशा |
सदा करो संतान तन बासा ||

प्रात : काल ले नाम तुम्हारा |
सिद्धि बढे अरु योग प्रचारा ||

हठ हठ हठ गोरछ हठीले |
मर मर वैरी के कीले ||

चल चल चल गोरख विकराला |
दुश्मन मार करो बेहाला ||

जय जय जय गोरख अविनाशी |
अपने जन की हरो चोरासी ||

अचल अगम है गोरख योगी |
सिद्धि दियो हरो रस भोगी ||

काटो मार्ग यम को तुम आई |
तुम बिन मेरा कोन सहाई ||

अजर अमर है तुम्हारी देहा |
सनकादिक सब जोरहि नेहा ||

कोटिन रवि सम तेज तुम्हारा |
है प्रसिद्ध जगत उजियारा ||

योगी लखे तुम्हारी माया |
पार ब्रह्म से ध्यान लगाया ||

ध्यान तुम्हारा जो कोई लावे |
अष्ट सिद्धि नव निधि पा जावे ||

शिव गोरख है नाम तुम्हारा |
पापी दुष्ट अधम को तारा ||

अगम अगोचर निर्भय नाथा |
सदा रहो संतन के साथा ||

शंकर रूप अवतार तुम्हारा |
गोपीचंद, भरथरी को तारा ||

सुन लीजो प्रभु अरज हमारी |
कृपासिन्धु योगी ब्रहमचारी ||

पूर्ण आस दास की कीजे |
सेवक जान ज्ञान को दीजे ||

पतित पवन अधम अधारा |
तिनके हेतु तुम लेत अवतारा ||

अखल निरंजन नाम तुम्हारा |
अगम पंथ जिन योग प्रचारा ||

जय जय जय गोरख भगवाना |
सदा करो भक्त्तन कल्याना ||

जय जय जय गोरख अविनाशी |
सेवा करे सिद्ध चोरासी ||

जो यह पढ़े गोरख चालीसा |
होए सिद्ध साक्षी जगदीशा ||

हाथ जोड़कर ध्यान लगावे |
और श्रद्धा से भेंट चढ़ावे ||

बारह पाठ पढ़े नित जोई |
मनोकामना पूर्ण होई ||

Previous Jaharveer Chalisa – जाहरवीर चालीसा

TheBhajan.com. All Rights Reserved